7 महीने से साइकिल भ्रमण पर ,जानेंगे देश के राज्यों की संस्कृति
दो युवक, असम और कर्नाटक से, इंडिया-नेपाल-भूटान यात्रा पर प्लास्टिक मुक्त समाज और सांस्कृतिक समझ बढ़ाने के उद्देश्य से साइकिल पर निकले हैं, जो दो साल में पूरी होगी।

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन
घूमने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए देश के 2 युवक इंडिया-नेपाल और भूटान यात्रा पर निकले हुए हैं। इनमें एक युवक असम और दूसरा कर्नाटक का रहने वाला है। इस जोड़ी ने ठान रखा है कि जिस संदेश को लेकर वह अपने घरों से निकले हैं, उसे देश के कोने-कोने के साथ-साथ पड़ोसी देश भूटान और नेपाल तक पहुंचाना है। दोनों ने करीब 7 महीने पहले तमिलनाडु से साइकिल यात्रा शुरू की थी जो करीब 10 हजार किलोमीटर का सफर साइकिल पर ही तय कर जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे।
इस यात्रा का मकसद सभी राज्यों की संस्कृति को जानने-समझना व प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश देना है। दोनों दोस्तों की यात्रा 2 वर्ष में पूरी होगी।असम निवासी 24 वर्षीय दलीप छेत्री ने बताया कि उन्होंने अपने दोस्त के साथ करीब 7 माह पहले तमिलनाडु से साइकिल पर यात्रा शुरू की।
दलीप ने बताया कि वह लोगों को अपने कल्चर से भी रू-ब-रू करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंदिरों आदि में रात्रि ठहराव करते हैं और दिन में यात्रा करते हैं। यहां से वह शिमला जाएंगे और करीब एक माह तक हिमाचल का भ्रमण कर यहां का कल्चर जानेंगे और लोगों को अपनी यात्रा के मकसद को लेकर जागरूक करेंगे। इसके बाद जम्मू-कश्मीर और पंजाब जाएंगे।
What's Your Reaction?






