पांवटा में दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक, मौत
पांवटा साहिब के NH-707 पर तेज रफ्तार बाइक खराब ट्रक से टकराई, 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। पांवटा साहिब
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले नैशनल हाईवे-707 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां किशनकोट के समीप एक तेज रफ्तार बाइक के सड़क पर खड़े खराब ट्रक से टकरा जाने के कारण बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना की प्राप्त जानकारी मृत व्यक्ति की पहचान 56 वर्षीय खजान सिंह पुत्र स्वर्गीय हीरा के रूप में हुई है। मृतक पांवटा साहिब तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव सालवाला, डाकघर गोरखुवाला का स्थायी निवासी था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसा बाइक की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही के कारण घटित हुआ है। अनुसार एक बाइक सवार पांवटा साहिब की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा था। किशनकोट के पास पहुंचते ही वह अपनी बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा और सामने सड़क पर पहले से खड़े एक खराब ट्रक में जा घुसा।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सवार व्यक्ति बुरी तरह से सड़क पर जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलैंस को मौके पर बुलाया गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0