बिंदल का हमला: नाहन मेडिकल कॉलेज को फूटी कौड़ी नहीं
राजीव बिंदल ने नाहन मेडिकल कॉलेज की अनदेखी पर सरकार को घेरा, कहा- अन्य कॉलेजों को फंड मिला, लेकिन नाहन को एक रुपया भी नहीं मिला।
सिरमौर । डाॅ. वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन की प्रदेश सरकार लगातार अनदेखी कर रही है। हाल ही में राज्यपाल ने प्रदेश सरकार की लिखी गई एक रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट कई सवाल खड़े कर रही है। यह विचार नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने रखे। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश के चंबा मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर मेडिकल कॉलेज, टांडा मेडिकल कॉलेज, चमियाना सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और आईजीएमसी शिमला को अलग-अलग प्रकार से आर्थिक सहायता दी गई है।
हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को तो ज्यादा मात्रा में सहायता प्रदान की गई। लेकिन हैरानी इस बात की है कि मेडिकल काॅलेज नाहन को आर्थिक सहायता के नाम पर शून्य थमाया गया। एक पैसा भी मेडिकल कालेज को नहीं दिया गया है। बिंदल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का काम, निर्माण कार्य काम लगभग साढ़े तीन साल से बंद पड़ा है। सरकार इसको लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है। जो निर्माण कार्य को लेकर पैसा केंद्र सरकार ने दिया भी है, उसका भी सदूपयोग नहीं किया जा रहा है। वह पैसा कहां है, कोई नहीं जानता। बिंदल ने कहा कि माता और शिशु अस्पताल को लेकर 20 करोड़ रुपये दिए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0