बीमारी की छुट्टी लेकर स्टाफ के साथ घूमने निकले नायब तहसीलदार, गिरेगी गाज
पांवटा साहिब में नायब तहसीलदार बीमारी की छुट्टी लेकर स्टाफ संग घूमने गए। एसडीएम ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब, कर्मचारियों में हड़कंप।
नाहन । नायब तहसीलदार और स्टाफ को बीमारी की छुट्टी लेकर दूसरे राज्य में घूमने जाना भारी पड़ गया है। मामला संज्ञान में आते ही एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा के नायब तहसीलदार को अपना स्टेशन छोड़ने पर एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने नोटिस देकर जवाब मांगा है। एसडीएम के नोटिस के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के माजरा उपतहसील कार्यालय के नायब तहसीलदार व अन्य कर्मचारी बाहरी राज्य में घूमने गए हुए थे। बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार ने बीमारी के लिए छूट्टी ली हुई थी लेकिन वह 6 के करीब कर्मचारियों के साथ बाहरी राज्य में घूमने गए थे। मामला एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा के संज्ञान में आते ही उन्होंने माजरा के नायब तहसीलदार को नोटिस देकर जवाब तलब किया है।
साथ ही पांवटा साहिब के नायब तहसीलदार को एक साथ 6 से अधिक कर्मचारियों को छुट्टी देने के मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि माजरा उपतहसील कार्यालय के नायब तहसीलदार ने बीमारी के लिए छूट्टी ली हुई थी, लेकिन वह बाहरी राज्य में घूमने के लिए गए हुए थे। मामला सामने आने पर माजरा नायब तहसीलदार को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। साथ ही पांवटा साहिब के नायब तहसीलदार ने एक साथ 6 से अधिक कर्मचारियों को छुट्टी देने पर भी जवाब मांगा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0