Central Bank में 350 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 350 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवार 15 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली। 2026 अगर आप भी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने विशेषज्ञ अधिकारी पद पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 350 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 15 फरवरी 2026 तक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.bank.in पर जाकर तय तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।
आयुसीमा
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष (मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-1) और विदेशी मुद्रा अधिकारी के लिए अधिकतम आयु सीमा 25-35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदनारों को बैंक के भर्ती नियमों के मुताबिक आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
मार्केटिंग ऑफिसर पद के उम्मीदवारों के पास एमबीए या मार्केटिंग में स्नातकोत्तर डिप्लोमा होना आवश्यक है।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.bank.in पर जाएं।
होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।
फिर फॉर्म में मांगे गए सभी जानकारियों को दर्ज करें।
मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल कर रख लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0