नादौन के गलोड़ क्षेत्र में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए उमड़ा जनसैलाब लोगों ने किया भव्य स्वागत

नादौन विधानसभा क्षेत्र के गलोड़ क्षेत्र में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रति उमड़े जनसैलाब को देख कर भाजपा के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री इसे सहन नहीं कर पा रहे हैं।

Jan 18, 2024 - 18:33
 0  342
नादौन के गलोड़ क्षेत्र में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए उमड़ा जनसैलाब लोगों ने किया भव्य स्वागत

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रूहानी नरयाल । नादौन

नादौन विधानसभा क्षेत्र के गलोड़ क्षेत्र में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रति उमड़े जनसैलाब को देख कर भाजपा के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री इसे सहन नहीं कर पा रहे हैं। यह बात कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने कही। उन्होंने कहा कि गलोड़ में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। गलोड में लोगों का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रति प्यार देखते ही बनता था और भाजपा के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सफल दौरे को असफल करार देने में लगे हुए है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी स्थानीय जनता के प्यार और अपनापन देख कर भावुक नजर आए। कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर भारी बरसात के कारण इतनी बड़ी आपदा आई लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और अन्य किसी भी भाजपा नेताओ ने हिमाचल प्रदेश के लोगों की आर्थिक या अन्य किसी भी तरीके से मदद नहीं की। यहां तक की प्रदेश का जो हक बनता है उसे भी जनता को नहीं दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा की जयराम सरकार ने प्रदेश में खूब कर्ज ले लेकर प्रदेश को आर्थिक बदहाली के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया था। जयराम सरकार के समय में प्रदेश में युवाओं के साथ धोखा किया जाता रहा । जयराम सरकार के समय में पैसे लेकर अपने चहेतों को नौकरियां बेची जा रही थी। अधिकतर नौकरियां के मामले कोर्टों में लंबित पाए गए।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने व्यवस्था में परिवर्तन कर प्रदेश में सुधार लाया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नौकरियों में पारदर्शिता लाई और कोर्ट में लंबित मामलों को हल करवाया। यहां तक कि राजस्व के मामलों में भी व्यवस्था परिवर्तन किया पहले जनता अपनी जमीन के इंतकाल के लिए पटवारियों के पीछे भागती थी अब व्यवस्था परिवर्तन में पटवारियों ने जनता से पूछ पूछ कर 65000 जमीनों के लम्बित मामलों के इंतकाल रिकॉर्ड समय में किए। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने जनता को चुनावी लोलीपॉप देते हुए गलोड में कॉलेज की घोषणा करवाई थी। विजय अग्निहोत्री ने कॉलेज के लिए न कोई बजट, न ही स्टाफ और न ही बिल्डिंग का गलोड में कॉलेज के लिए प्रावधान किया था। कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने याद दिलाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले ही कह चुके है कि गलोड में कॉलेज बजट और स्टाफ सहित खोला जायेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0