उपमंडल कांगड़ा में पटाखों की बिक्री के लिए चिन्हित हुए स्थान 

कांगड़ा के एसडीएम सोमिल गौतम ने कांगड़ा उपमंडल के लोगों को आने वाले त्योहार दीपावली की शुभकामनाएं दी है।

Nov 3, 2023 - 16:52
 0  270
उपमंडल कांगड़ा में पटाखों की बिक्री के लिए चिन्हित हुए स्थान 

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

 कांगड़ा के एसडीएम सोमिल गौतम ने कांगड़ा उपमंडल के लोगों को आने वाले त्योहार दीपावली की शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि दीवाली के दौरान कांगड़ा उपमंडल में प्रशासन द्वारा पटाखों की बिक्री के लिए स्थान क्रमशः नगर परिषद मैदान कांगड़ा, हर हर महादेव मैदान गगल,  काहलियां मैदान लंज व हारचकियां मैदान चिन्हित किए गए हैं।
  नगर परिषद मैदान कांगड़ा, हर हर महादेव मैदान गगल, में पटाखों की बिक्री के लिए अनुमति हेतु आवेदन 9 नवंबर तक किसी भी कार्य दिवस पर उपमंडल अधिकारी कांगड़ा के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी प्रकार के आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
 एसडीएम ने बताया कि केवल ग्रीन पटाखे बेचने की अनुमति होगी। जिससे पर्यावरण को पटाखों से होने वाले प्रदूषण से बचाया जा सके। चिन्हित स्थानों पर पटाखों को बेचने की अनुमति सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि दिवाली वाले दिन पटाखों को चलाने के लिए रात 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक का समय रहेगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0