पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का मेंबर बनने पर पार्षद शम्मी सोनी को किया सम्मानित
नगर पंचायत नादौन के पार्षद एवं शहरी इकाई कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी सोनी को प्रदेश सरकार द्वारा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का मेंबर मनोनीत करने पर नगर पंचायत ने सोनी को विशेष तौर पर सम्मानित किया।

रूहानी नरयाल। नादौन
नगर पंचायत नादौन के पार्षद एवं शहरी इकाई कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी सोनी को प्रदेश सरकार द्वारा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का मेंबर मनोनीत करने पर नगर पंचायत ने सोनी को विशेष तौर पर सम्मानित किया। नगर पंचायत की ओर से अध्यक्ष तरुण कपिल व उपाध्यक्ष योगराज ने शम्मी सोनी को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष तरुण कपिल ने कहा कि नादौन नगर पंचायत के पार्षद एवं उनके सहयोगी शम्मी सोनी को प्रदेश सरकार द्वारा यह सम्मान देने से नगर पंचायत गौरवान्वित महसूस कर रही है। उन्होंने नगर पंचायत की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू सहित इस नियुक्ति के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान शम्मी सोनी ने नगर पंचायत और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरी निष्ठा से पूर्ण करेंगे।
What's Your Reaction?






