प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल से जा सकती हैं राज्यसभा, कांग्रेस हाईकमान जल्द ही राज्यसभा सीट पर लेगी फैसला

प्रदेश में राज्यसभा की इकलौती सीट के लिए नामांकन का सिलसिला गुरुवार से शुरू हो गया है। शुक्रवार को दूसरे दिन किसी भी नेता ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।

Feb 10, 2024 - 11:50
 0  189
प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल से जा सकती हैं राज्यसभा, कांग्रेस हाईकमान जल्द ही राज्यसभा सीट पर लेगी फैसला

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

प्रदेश में राज्यसभा की इकलौती सीट के लिए नामांकन का सिलसिला गुरुवार से शुरू हो गया है। शुक्रवार को दूसरे दिन किसी भी नेता ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। राज्यसभा की सीट के लिए भी नामांकन 15 फरवरी तक होंगे। प्रदेश से कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के राज्यसभा जाने की चर्चा है, लेकिन सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजने की सिफारिश भी नेताओं ने की है। हालांकि अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान को लेना है और आगामी दो दिन में कांग्रेस हाईकमान देश भर में खाली राज्यसभा सीटों पर फैसला ले सकती है। गौरतलब है कि 15 राज्यों की 56 सीटों पर नए सांसदों का चयन होना है। इनमें से कांग्रेस के खाते में अभी तक 10 सीटों के आने की संभावना है। जो सीटें कांग्रेस के पास आ रही हैं, उनमें हिमाचल की भी एक सीट शामिल है। इसके अलावा राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र औरे मध्य प्रदेश से भी कांग्रेस को एक-एक सीट मिल सकती है, जबकि तेलंगाना से दो और कर्नाटक से तीन सीटें मिलने की संभावना है। सोनिया गांधी के इस बार राज्यसभा में जाने की संभावना ज्यादा है। सोनिया गांधी राजस्थान का चुनाव लड़ती हैं, तो हिमाचल से प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस हाईकमान राज्यसभा भेज सकती है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस हाईकमान जल्द ही राज्यसभा सीट पर फैसला लेगी। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ही राज्यसभा जाने वाले कांग्रेस के नेताओं का नाम तय करेंगे। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है, जबकि नामांकन पत्रों की समीक्षा 16 फरवरी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0