उत्तम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना प्राथमिकता : किशोरी लाल

मुख्य संसदीय सचिव पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल बैजनाथ में अल्ट्रासाउंड सुविधा का शुभारंभ किया।

Aug 16, 2024 - 18:22
 0  252
उत्तम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना प्राथमिकता : किशोरी लाल
उत्तम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना प्राथमिकता : किशोरी लाल

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल

मुख्य संसदीय सचिव पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल बैजनाथ में अल्ट्रासाउंड सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सप्ताह में दो दिन वीरवार तथा शनिवार को अल्ट्रा साउंड सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि अल्ट्रा साउंड की सुविधा की मांग थी और इसे ध्यान में रखते हुए पुरा करने का प्रयास किया गया है।

सीपीएस ने कहा कि अल्ट्रा साउंड मशीन लगने से मरीजों को बेहतर सुविधा देने की दिशा में सिविल अस्पताल बैजनाथ एक कदम आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि स्टाफ उपलब्ध होने पर यह सुविधा सप्ताह भर शुरू करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड मशीन का लाभ सबसे अधिक गर्भवती महिलाओं और अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मशीन के नहीं होने से मरीजों को पहले प्राइवेट अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता था। सीपीएस ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुगम एवं गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। सरकार ने प्रदेश के दुर्गम, दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को घरद्वार तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को सुगम बनाया है। इसके पश्चात सीपीएस ने ग्राम पंचायत धरेड में पांच लाख की लागत से निर्मित लोक सेवा केन्द्र भवन का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।

उन्होंने अपनी विधायक निधि से शमशान घाट के शेष बचें कार्य को पूरा करने के लिए 3 लाख रुपए देने की घोषणा की । लक्ष्मी महिला मण्डल को समान इत्यादि के लिए 10 हजार रूपये देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्राम पंचायत प्रधान द्वारा रखी मागों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर एसडीएम बैजनाथ देवी चन्द ठाकुर , एससी सेल के उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू , पैराग्लाइडिंग ऐशोसेशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष वरिंदर जम्वाल, ब्लॉक महिला अध्यक्ष जमुना गोयल, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, बीएमओ महाकाल दिलावर दियोल, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग अजय कुमार सूद, बीडीओ बैजनाथ राकेश पटियाल, उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी विक्रम चन्द राणा, एसडीओ जल शक्ति विभाग शरती शर्मा , प्रधान ग्राम पंचायत धरेड़ हरी सिंह, फटाहर प्रधान उधो राम , समिति सदस्य रीतू देवी, डॉक्टर अरुण शर्मा , कृष्ण शर्मा , बेदना कुमारी , चम्पा देवी ,संजीव व्यास , लाल चन्द, रमेश चड्डा , बाल कृष्ण बंटी,रवि शयाल,सुरेश कुमार ,कुलभूषण पालसरा , मुंशी राम, अंकुश गुलेरिया , मेडिकल स्टाफ, पार्षद नगर पंचायत ,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0