असम में गर्ज़े राहुल गाँधी , सीएम हिमंत बिस्वा सरमा देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व कांग्रेसी और अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 11वें दिन असम के बरपेटा में स्थानीय लोगों को संबोधित किया।

Jan 24, 2024 - 11:54
 0  315
असम में गर्ज़े राहुल गाँधी , सीएम हिमंत बिस्वा सरमा देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री 

Videos

View All
मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप

ब्यूरो | रोज़ाना हिमाचल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व कांग्रेसी और अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 11वें दिन असम के बरपेटा में स्थानीय लोगों को संबोधित किया। राहुल ने सीएम हिमंत को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों की कठपुतली करार दिया।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के 11वें दिन असम के बरपेटा में राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा। बुधवार को यात्रा की शुरुआत के मौके पर राहुल ने कहा, जैसा असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने निर्देश दिया है, मीडिया वैसे ही समाचार दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम हिमंत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों की कठपुतली बने हुए हैं। 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा विगत 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से शुरू हुई थी। पूर्वोत्तर के अलग-अलग इलाकों से गुजरते हुए 11वें दिन असम के बरपेटा पहुंची 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में पहुंची जनता से मुखातिब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं।

कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री का नियंत्रण गृह मंत्री अमित शाह के हाथों में है। उन्होंने कहा, अगर सीएम हिमंत अमित शाह के खिलाफ कुछ भी कहने की हिमाकत करेंगे, तो उन्हें भाजपा से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

राहुल गाँधी की यात्रा के दौरान सुरक्षा से जुड़ी घटनाएँ सामने आई हैं। सोनितपुर में जब राहुल की यात्रा गुजर रही थी, उस समय कुछ लोग भाजपा का झंडा लेकर राहुल की बस के पास पहुंच गए। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और कांग्रेस नेताओं ने उन्हें वापिस बस में भेज दिया। भाजपा का दावा है कि राहुल जय श्री राम और पीएम मोदी के नारे सुनकर बौखला गए। वहीं कांग्रेस ने हमले के आरोप लगाए हैं। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0