महाशिवरात्रि पर राजेश परयाल ने किया चंगर क्षेत्र का दौरा, महिलाओं को सौगात
कांगड़ा में महाशिवरात्रि पर राजेश परयाल ने महिला मंडलों को भजन सामग्री वितरित की और उनकी समस्याएं सुनीं, विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई।
सुमन महाशा। कांगड़ा
युवा भाजपा नेता राजेश परयाल ने आज महाशिवरात्रि के पावन उपलक्ष पर चंगर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महिला मंडलों को भजन सामग्री वितरित की और उनकी समस्याएं सुनीं। राजेश परयाल के इस दौरे ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता को और भी बढ़ा दिया है।
राजेश परयाल ने चंगर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर महिला मंडलों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने महिला मंडलों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को जल्द ही दूर किया जाएगा। राजेश परयाल ने कहा कि महिला मंडलों का सहयोग और समर्थन ही भाजपा की ताकत है।
इस अवसर पर राजेश परयाल ने कहा कि वह कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। राजेश परयाल ने कहा कि वह जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनना चाहते हैं और उनका समाधान करना चाहते हैं।
राजेश परयाल के कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के दौरों ने तेजी पकड़ ली है। वह रोजाना कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर एक गांव में जा रहे हैं और लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। उनका यह दौरा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता को बढ़ा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0