पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने के विजन से आज भारत के आईटी एक्सपर्ट का दुनिया में डंका : चौधरी हरभजन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर धर्मशाला में कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरभजन सिंह बोले - आज भारत का IT क्षेत्र राजीव गांधी के विजन की बदौलत दुनिया में छा गया है।

May 21, 2025 - 21:33
 0  216
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने के विजन से आज भारत के आईटी एक्सपर्ट का दुनिया में डंका : चौधरी हरभजन सिंह

Videos

View All
मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप

मुनीश धीमान। धर्मशाला

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। धर्मशाला में उनके चित्र पर माल्यार्पण करके कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष व पूर्व जिला पार्षद चौधरी हरभजन सिंह व कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।  चौधरी हरभजन सिंह ने अध्यक्षीय भाषण में राजीव गांधी को देश में सूचना प्रौद्योगिकी के जनक की संज्ञा दी। इस कार्यक्रम में पूर्व मेयर व कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी दिल्ली टूअर पर होने के  कारण हिस्सा नहीं ले पाए। ऐसे में कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी हरभजन सिंह ने की।


चौधरी हरभजन सिंह ने  कहा कि आज देश सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर रहा है। यह स्वर्गीय गांधी की ही देन है। चौधरी हरभजन सिंह ने  कहा कि राजीव गांधी ने अपनी मां प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला। देश कठिन दौर से गुजर रहा था, लेकिन राजीव गांधी ने संयम, सूझबूझ का परिचय देते हुए देश को पटरी पर लाने का काम किया। उन्होंने देश का आधुनिकीकरण करने का काम किया। राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि आज देश भर की पंचायतें भारत के विकास में अहम योगदान दे रही हैं। राजीव गांधी के विजन से पंचायतों में लाखों के काम हो रहे हैं। साथ ही करोड़ों लोगों को गांवों में रोजगार मिल रहा है।  वे पंचायती राज व्यवस्था केसच्चे प्रणेता थे। जग्गी ने कहा कि मौजूदा समय में भारत तेजी से आईटी सेक्टर में तरक्की कर रहा है। देश के नौजवान भारत समेत पूरी दुनिया में अपना डंका बजा रहे हैं। भारत के आईटी एक्सपर्ट पर पूरी दुनिया भरोसा करती है। यह सब स्व राजीव गांधी के प्रयासों से संभव हो पाया है। चौधरी हरभजन सिंह ने  कहा कि राजीव गांधी ने हमेशा समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को मुख्यधारा में लाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास अपने देश के लिए बलिदान देने का रहा है।


इस अवसर पर बाघनी पंचायत प्रधान सुरेश पप्पी, आरपी चोपड़ा, रणधीर सेखड़ी, सीमा चौधरी, बबीता शर्मा, व्यापार मंडल प्रधान अनुज, मनेड पंचायत प्रधान मलकीत सिंह रसेहेड पंचायत प्रधान आशीष तंगरोटी पंचायत प्रधान योगेश सुक्कड़ के पूर्व प्रधान प्रदीप बगली के राकेश आदि गणमान्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0