कांगड़ा में आपदा प्रभावितों तक पहुँची राहत सामग्री

मेरा युवा भारत केंद्र कांगड़ा व उप निदेशक ध्रुव डोगरा के मार्गदर्शन में स्वयंसेवक आपदा प्रभावित परिवारों तक खाद्य सामग्री व दवाइयाँ पहुँचा रहे हैं।

Sep 11, 2025 - 20:15
 0  27
कांगड़ा में आपदा प्रभावितों तक पहुँची राहत सामग्री

संजीव भारद्वाज। धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मेरा युवा भारत केंद्र कांगड़ा सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के उप निदेशक ध्रुव डोगरा के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न विकास खंडों में युद्ध स्तर पर राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

इसी कड़ी में देहरा विकास खंड की पंचायत सुरानी तथा इंदौरा विकास खंड के मंड मियानी, राजगिरा, मनाली, भोगरवां और रियली गांवों में राहत सामग्री वितरित की गई। इन गांवों के कई परिवार प्राकृतिक आपदा की वजह से बेघर हो गए हैं और उन्हें घरों से बाहर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

स्वयंसेवकों ने प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री, आवश्यक दवाइयाँ, पुस्तकें और पेन उपलब्ध कराए। इस मौके पर उन्हें आश्वस्त भी किया गया कि आपदा की इस घड़ी में मेरा युवा भारत केंद्र कांगड़ा उनकी हर संभव सहायता के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0