रोटरी क्लब पालमपुर ने किया शिक्षकों को सम्मानित

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, राजपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब पालमपुर द्वारा 14 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

Sep 5, 2024 - 17:51
 0  207
रोटरी क्लब पालमपुर ने किया शिक्षकों को सम्मानित
रोटरी क्लब पालमपुर ने किया शिक्षकों को सम्मानित

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मनोज धीमान। पालमपुर

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, राजपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब पालमपुर द्वारा 14 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। आयुक्त नगर निगम एचएएस डॉ. आशीष शर्मा  बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। रोटरी क्लब पालमपुर के वार्षिक प्रकल्पों में सितंबर माह साक्षरता मिशन से जुड़ा होता है और उसी के अंतर्गत प्रतिवर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अध्यापकों को सम्मानित किया जाता है । 

इस वर्ष सम्मानित होने वाले शिक्षकों में  घुग्गर से आभा पीटर, जीएचएस टांडा से अनिता शर्मा, केएलबी डीएवीडीएवी से चंपा देवी, जीएसएसएस बिंद्रावन से दीपिका सिंह, जीएसएसएस पालमपुर से मनीषा कटोच सेंट पॉल से निधि गुप्ता, पीएम  जीएम एसएसएस से संदीपा, बीपीवी एसएसएस बैजनाथ से संजय शर्मा, जीएसएसएस बंदला से सतीश कुमार, एनकेएसडी घुग्गर से शगुन जसवाल, एनपी एसएसएस बिंद्रावन से सोनिया, जीजीडीएसडी राजपुर से डॉ. सुमन चौधरी, माउंट ऑलिव मिशन स्कूल से शर्मिला देवी और सीएसकेएचपीकेवी से डॉ डी.के शर्मा को शिक्षा क्षेत्र में बेहतरीन कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षण स्मृति के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. सतीश चंद्र शर्मा ने शिक्षकों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। 

इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम एचएएस डॉ. आशीष शर्मा ने क्लब के कार्यों की प्रशंसा करते हुए, शिक्षा के साथ छात्रों को भी सामाजिक कार्यों से जुड़ने का आवाह्न किया। महाविद्यालय और रोटरी क्लब  की ओर से मुख्यातिथि को फूल शाल और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। सहायक प्राध्यापक डॉक्टर शिल्पी ने शिक्षक दिवस और रोटरी क्लब पालमपुर के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए क्लब के प्रथम अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार शर्मा के अतुलनीय योगदान का भी वर्णन किया। 

रोटरी क्लब पालमपुर के अध्यक्ष व सचिव, रोटेरियन सुरेंद्र मोहन, डॉ. राजेश सूद, शिक्षण एवं ई-लर्निंग समिति के अध्यक्ष डॉ.सतीश चंद्र शर्मा, रोटरी क्लब पालमपुर के पूर्व अध्यक्ष और जीजीडीएसए कॉलेज के निदेशक व प्राचार्य रोटेरियन डॉ. विवेक शर्मा के अतिरिक्त रोटरी क्लब के अन्य  रोटेरियन बीसी अवस्थी, पंकज जैन, सार्जेंट एन आर्म संदीप शर्मा व अन्य सदस्य,महाविद्यालय का शिक्षक वर्ग और विद्यार्थी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

महाविद्यालय में हुआ रोटरेक्ट क्लब का गठन 

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय में रोटरेक्ट क्लब का गठन भी किया गया। रोटरी क्लब पालमपुर के प्रेसिडेंट रोटेरियन सुरेंद्र मोहन, सचिव राजेश सूद ,  रोटरी क्लब पालमपुर के पूर्व अध्यक्ष और कॉलेज के निदेशक व प्राचार्य रोटेरियन डॉ. विवेक शर्मा की उपस्तिथि में इस क्लब का गठन किया गया। क्लब के समन्वयक सहायक प्राध्यापक अरविंद कुमार ने क्लब की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। बीकॉम की आस्था महाविद्यालय के रोट्रेक्ट क्लब की प्रधान, राहुल उपप्रधान, महक महासचिव और बीए से दीपाली को सचिव नियुक्त किया गया। 

 महाविद्यालय के निदेशक व प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब पालमपुर के साथ मिलकर महाविद्यालय के छात्र बेहतरीन कार्य करेंगे और अपना पूरा सहयोग देंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0