आर.एस बाली और उपायुक्त कांगड़ा 25 नवंबर को करेंगे मां वज्रेश्वरी देवी सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन
संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा में युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम के प्रयासों की बदौलत मां वज्रेश्वरी देवी सार्वजनिक
Videos
View Allसुमन महाशा। कांगड़ा
संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा में युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम के प्रयासों की बदौलत मां वज्रेश्वरी देवी सार्वजनिक पुस्तकालय बनकर तैयार हो गया है। एसडीएम कांगड़ा ने बताया कि सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली और उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल द्वारा 25 नवंबर 2023 को सुबह 11:00 बजे किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह मां वज्रेश्वरी सार्वजनिक पुस्तकालय हजारों युवाओं के लिए वरदान साबित होगा यहां बैठकर हजारों युवा अपना भविष्य बनाएंगे। इस पुस्तकालय को आधुनिक स्तर की सभी तरह की सुविधाओं से परिपूर्ण बनाया गया है। पंजीकरण की प्रक्रिया पहले से ही शुरू की जा चुकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0