आर.एस बाली ने की कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तारीकरण की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए शीघ्रता से कार्य करने के निर्देश
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने आज बुधवार को काँगड़ा एयरपोर्ट में टूरिज्म अधिकारियों और हवाई अड्डा अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट विस्तारीकरण के कार्य की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ज़िला काँगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता ज़ाहिर कर चुके हैं।

सुमन महाशा। कांगड़ा

उन्होंने कहा कि काँगड़ा एयरपोर्ट का विस्तारीकरण इस संकल्प की पूर्ति में एक एहम कड़ी है। बाली ने अधिकारियों को काँगड़ा हवाई अड्डा के विस्तारीकरण कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ज़िला काँगड़ा में करोड़ों रुपये की लागत से पर्यटन अधोसंरचना को सुदृढ़ और स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काँगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार ना केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा अपितु रोज़गार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की अर्थिकी को भी इससे बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि काँगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार सामरिक और देश की सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को विस्तार से संबंधित औपचारिकताओं को जल्द पूर्ण कर इसे गति देने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एयरपोर्ट विस्तार के चलते विस्थापित हो रहे लोगों के राहत एवं पुनर्वास के लिए भी बेहतर से बेहतर व्यवस्था करने के लिए कृतसंकल्पित है।
इस अवसर पर अधिकारियों ने उनके समक्ष एयरपोर्ट विस्तार से संबंधित प्रेजेंटेशन दी और उसके माध्यम से इस पूरे कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवायी।
उन्होंने अधिकारियों को जल्द कार्य करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उनके साथ डायरेक्टर टूरिज्म मानसी ठाकुर, डायरेक्टर एयरपोर्ट धीरेंद्र सिंह, एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम, एसडीएम नगरोटा मुनीष शर्मा, डीटीडीओ विनय कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?