रूस में भारतीय छात्रों पर चाकू से ताबड़तोड़ अटैक, आखिर क्या थी वजह?

रूस के उफा शहर में भारतीय मेडिकल छात्रों पर चाकू से हमला हुआ। जानें कौन है आरोपी स्पैरोस क्रू और हमले के पीछे की वजह।

Feb 8, 2026 - 15:48
 0  45
रूस में भारतीय छात्रों पर चाकू से ताबड़तोड़ अटैक, आखिर क्या थी वजह?

रूस के उफा शहर में मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्रों पर हुए हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। इस चाकूबाजी में चार भारतीय मेडिकल छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. हमले में कई और छात्र भी घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। अब इस मामले में सबसे बड़ा सवाल ये है कि हमलावर स्पैरोस क्रू आखिर कौन है और उसने ये हमला क्यों किया?

कौन है स्पैरोस क्रू?
रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले का आरोपी स्पैरोस क्रू (Sparos Kru) एक 15 साल का किशोर है. बताया जा रहा है कि वो चरमपंथी और नव-नाजी (Neo-Nazi) विचारधारा से प्रभावित था. नव नाजी को रूस के सुप्रीम कोर्ट ने साल 2021 में आतंकी संगठन घोषित किया था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए नफरत फैलाने वाले कंटेंट से जुड़ा हुआ था और वो नस्लवादी सोच रखता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्पैरोस क्रू पहले भी हिंसक विचारों को लेकर स्थानीय एजेंसियों के रडार पर था, लेकिन वो इतने बड़े हमले को अंजाम देगा, इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0