साध नगर आग त्रासदी : तीन बच्चों समेत 9 की मौत

दिल्ली के साध नगर में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, तीन बच्चों समेत नौ लोगों की मौत, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए।

Mar 18, 2026 - 13:28
Mar 18, 2026 - 13:30
 0  36
साध नगर आग त्रासदी : तीन बच्चों समेत 9 की मौत

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। नई दिल्ली 
दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग में जलकर तीन बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई है तथा कई लोगों के घायल होने की खबरें आ रही हैं।। दमकल विभाग के अनुसार, सुबह करीब 7.04 बजे पालम मेट्रो स्टेशन के पास गली नंबर-2 स्थित एक बिल्डिंग के घर में आग लगने की कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, आग लगने की इस घटना की शुरुआत सुबह हुई, जब ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी। आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई और इमारत के अंदर धुएं का गुबार छा गया। इस कारण अंदर रह रहे लोग बाहर नहीं निकल पाए और मदद के लिए पुकारने लगे। कुछ ने तो कूद के भी अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों का दावा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। जब आग लगी, तो घर में रहने वाले सब सो रहे थे। पांच मंजिला इमारत में ग्राउंड और पहली मंजिल पर कपड़ा और कॉस्मेटिक शोरूम था, जबकि शोरूम के मालिक राजेन्द्र कश्यप का परिवार दूसरी और तीसरी मंजिल पर रहता था। इमारत से बचाए गए लोगों में से नौ को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। मृतकों में प्रवेश (33), कमल (39), आशु (35), लाडो (70), हिमांशी (22), दीपिका (28) और तीन बच्चे मिल हैं। सचिन (29), अनिल (32) और एक दो वर्षीय लड़की इलाज चल रहा हैं।

सीएम रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पालम में बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी आग की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकर दुख हुआ व सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं। घटना की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।  जिला प्रशासन, दिल्ली फायर सर्विस विभाग और दिल्ली पुलिस बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। इस घटना पर दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'पालम मेट्रो स्टेशन के पास एक रिहायशी इमारत में लगी आग की घटना से मैं बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं इस दुखद घटना से प्रभावित लोगों के साथ हैं। राहत और बचाव कार्य पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी जरूरी मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0