सलोल से तरखानकड़ तक निर्माणाधीन सड़क का काम जल्द होगा पूरा: पवन काजल

विधायक पवन काजल ने काथला माता मंदिर भंडारे में कहा कि सलोल से तरखानकड़ तक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होगा। कांग्रेस सरकार पर विकास कार्यों में विफल रहने का आरोप।

Jun 26, 2025 - 01:42
 0  198
सलोल से तरखानकड़ तक निर्माणाधीन सड़क का काम जल्द होगा पूरा: पवन काजल

Videos

View All
शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल

सुमन महाशा। कांगड़ा

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और विधायक पवन काजल ने बुधवार को गांव चकली कुरियाला तरखानकड़ स्थित काथला माता मंदिर में आयोजित वार्षिक भंडारे में भाग लिया। उन्होंने कहा कि सलोल से तरखानकड़ तक निर्माणाधीन सड़क का काम जल्द पूरा कर ग्रामीणों को सड़क सुविधा दी जाएगी। काजल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में महिलाओं और बेरोजगारों के साथ अन्याय हुआ है। महिलाओं को चुनावी वादे के अनुसार हर महीने 1500 रुपये नहीं मिले। बेरोजगार रोजगार की तलाश में ओवरएज हो रहे हैं। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर एक भी नई ईंट नहीं लगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों, महिलाओं और बेरोजगारों के लिए कई स्टार्टअप योजनाएं शुरू की हैं। फोरलेन सड़कों का निर्माण केंद्र सरकार की देन है। प्रदेश सरकार कांगड़ा क्षेत्र की सड़कों में पड़े गड्ढों को भरने और पैचवर्क कराने में भी नाकाम रही है। काजल ने बताया कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 2006 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इससे साफ है कि भाजपा हिमाचल में विपक्ष में रहते हुए भी जनता से जुड़ी है। काजल ने केंद्र में एनडीए सरकार के ग्यारह वर्ष के कार्यकाल को ऐतिहासिक ओर भ्रष्टाचार मुक्त बताया। उन्होंने केंद्र सरकार कि योजनाओं का ब्योरा भी रखा।
काजल ने मंदिर कमेटी को शेड निर्माण के लिए बजट देने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर चुनी लाल, विजय, ईश्वर दास, गगन होशियार, हरवंश, सरवन चौधरी, रजनीश, सौरभ, अंकुश, रवि, तुंगल सिंह, कृष्ण गोपाल, औरब शर्मा, मां जयंती मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार और पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्प्रकाश सोनी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0