नगरोटा बगवां में बेसहारा पशुओं की समस्या पर सीनियर सिटीजन फोरम की बैठक का किया आयोजन

सीनियर सिटीजन फोरम नगरोटा बगवां की बैठक फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद की अध्यक्षता में आयोजित की गईं।

Jan 18, 2025 - 19:49
 0  378
नगरोटा बगवां में बेसहारा पशुओं की समस्या पर सीनियर सिटीजन फोरम की बैठक का किया आयोजन

वरुण। नगरोटा बगवां

सीनियर सिटीजन फोरम नगरोटा बगवां की बैठक फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद की अध्यक्षता में आयोजित की गईं। जिसमे नगरोटा बगवां शहर में बढ़ रही बेसहारा पशुओं की समस्या बारे विचार विमर्श किया गया। 

 बेसहारा पशुओं की वहज से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। जिस कारण वरिष्ठ नागरिकों को सुवह शाम सैर करना मुश्किल हों गया है। वरिष्ठ नागरिकों नें नगरोटा बगवां प्रशासन से मांग की है बेसहारा पशुओं को मटियारी में निर्मत गौसदन में रखा जाये ताकि लोगों को समस्या से निजात मिल सके। बैठक में सुभाष पठानिया, श्रीकंठ, बलराम पूरी, सुधीर पठानिया, प्रषोतम लाल, किशोरी लाल, लक्ष्मण ठाकुर, समिन्दर डोगरा, मान सिंह, विजय महाजन, दीप चंद, राजिंदर कुमार, स्वरूप सिंह, कमल सूद व केवल कौशल इत्यादि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0