विधायक केवल सिंह पठानिया की सोच और सहयोग से शाहपुर अस्पताल में बढ़ रही निरंतर सुविधाएं

शाहपुर अस्पताल में लगातार बढ़ रहीं सुविधाएं, विधायक केवल सिंह पठानिया के सहयोग और प्रेरणा से जनता को मिल रही राहत। व्हीलचेयर से लेकर ऑपरेशन थिएटर तक — सबकुछ बदल रहा है।

Apr 17, 2025 - 17:34
Apr 17, 2025 - 21:55
 0  279
विधायक केवल सिंह पठानिया की सोच और सहयोग से शाहपुर अस्पताल में बढ़ रही निरंतर सुविधाएं

Videos

View All
शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल

विशाल वर्मा। शाहपुर

शाहपुर निवासी जगरूप व उनकी धर्मपत्नी ने शाहपुर अस्पताल को दो व्हीलचेयर विधायक शाहपुर के माध्यम से दान की हैं, जिन्हें बीएमओ शाहपुर कविता ठाकुर ने प्राप्त किया। इस मौके पर विधायक केवल सिंह पठानिया भी कहां कम रहने वाले थे, विगत शाम ही उन्हें पता चला था कि अस्पताल में नेबुलाइजर मशीनों की कमी है। व्हीलचेयर बीएमओ शाहपुर के हवाले करते हुए साथ ही साथ चार नेबुलाइजर मशीन भी विधायक ने अपनी तरफ से अस्पताल को भेंट की हैं।
इससे पहले भी विधायक केवल सिंह डेंटल चेयर , शीतल पेयजल कूलर, हीटर व आक्सीनेटर अस्पताल को भेंट कर चुके हैं। 
विधायक का अनुसरण करते हुए दरगेला निवासी देवराज जम्बाल  विधायक से प्रेरित होकर उनके माध्यम से डिस्टिल्ड वाटर प्लांट व एक इलेक्ट्रोकोटरी मशीन (आपरेशन के दौरान टांका लगाने की मशीन) अस्पताल को भेंट कर चुके हैं।
विधायक बेबाकी से अपने सहयोगियों व उच्च पदासीन अधिकारियों से भी अस्पताल रूपी मंदिर में दान देने की अपील करते हुए समाज को एक नई दिशा दे रहे हैं। 
दरअसल आज नगर पंचायत शाहपुर के पार्षदों संग रखी गई मीटिंग को रिव्यू करने हेतु विधायक शाहपुर विश्रामगृह पहुंचे हुए थे। लेकिन अध्यक्षा उषा शर्मा के कुटुंब में मृत्यु हो जाने के कारण यह मीटिंग स्थगित कर दी गई। 
विधायक का कहना था कि बंद कमरे में अब रिव्यू मीटिंग नहीं बल्कि आमसभा में नगर पंचायत के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके लिए एडिक्शन फ्री यूथ यात्रा की तर्ज पर सुबह 7: 00 से 9:00 तक का समय प्रति वार्ड तय किया गया है, ताकि सुबह के समय सभी नगरवासियों की भागीदारी को सुनिश्चित किया जा सके।
विधायक ने कहा कि शाहपुर की जनता की स्वास्थ्य सुविधा को लेकर शाहपुर सिविल अस्पताल में हर सुविधा प्रदान की जा रही है। शाहपुर ही नही बल्कि साथ लगते  ज्वाली, सिहुंता एवं अन्य विधानसभा क्षेत्रों की जनता को इसका लाभ मिलेगा। पठानिया ने कहा कि सिविल हॉस्पिटल शाहपुर में मरीजों की सुविधा के लिए ऑपरेशन थिएटर की सुविधा शुरू कर दी गई है। हड्डियों के विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती भी करवा दी गई है। कुछ समय बाद सिविल अस्पताल शाहपुर का नया भवन बन कर तैयार हो जाएगा। किडनी मरीजों के सुविधा के लिए डायलिसिस सुविधा भी शुरू कर दी जाएगी।इस मौके पर पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, पेंशनर सेल अध्यक्ष प्रदीप बलोरिया, नगर पंचायत के सभी पार्षदों  सहित शाहपुर के स्थानीय गणमान्य व्यक्ति  उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0