शिवरात्रि लोगों की आस्था का उत्सव, 8 से 12 मार्च तक होगा महोत्सव का आयोजन: किशोरी लाल

राज्य स्तरीय शिवरात्रि के सफल आयोजन को लेकर आज बैठक का आयोजन बचत भवन में हुआ।

Mar 2, 2024 - 21:51
 0  153
शिवरात्रि लोगों की आस्था का उत्सव, 8 से 12 मार्च तक होगा महोत्सव का आयोजन: किशोरी लाल

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मनोज धीमान। पालमपुर

राज्य स्तरीय शिवरात्रि के सफल आयोजन को लेकर आज बैठक का आयोजन बचत भवन में हुआ। मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल विशेष रूप में बैठक में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम बैजनाथ देवी चन्द ठाकुर ने की। सीपीएस किशोरी लाल ने कहा कि राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे जबकि महोत्सव के समापन अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शिरकत करेंगे। किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ शिवरात्रि उत्सव के आयोजन का धार्मिक तथा पुराणिक महत्व है और यह लोगों की आस्था से जुड़ा पर्व है। उन्होंने कहा कि उत्सव का आयोजन लोगों के सहयोग और भागेदारी से ही होता है। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि, बैजनाथ के लोगों का उत्सव है। इसके आयोजन में सभी को शामिल कर उत्सव की शोभा को ओर बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज तैयारी का जायजा लिया गया है और लगभग सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है । उन्होंने कहा कि बैजनाथ शिवरात्रि उत्सव बाबा बैजनाथ की पावनधरा का प्राचीन उत्सव है और इसे संजोय रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि उत्सव के बाद प्रदेश भर में मेलों और उत्सवों का आरम्भ होता है। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन 8 मार्च से 12 मार्च 2024 तक हर्षोल्लास एवं धूमधाम से किया जायेगा। इस दौरान शोभायात्रा और झांकियां का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम में किया जाएगा और इस दौरान तीन सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उत्सव के दौरान ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में 5 दिन तक हवन का आयोजन किया जाएगा ताकि भगवान के आशीर्वाद से प्रदेश और क्षेत्र में खुशहाली बनी रहे। उन्होंने कहा कि उत्सव में प्रदेश के लोक कलाकारों और स्थानीय कलाकारों को अधिक अधिमान देना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मेले के दौरान विभागीय प्रदर्शनियां, खेल गतिविधियों और बेबी शो का भी आयोजन किया जाएगा।इस बैठक में मेला कमेटी के अध्यक्ष देवी चंद ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 मार्च को झूलों के स्थान की नीलामी होगी जबकि 5 और 6 मार्च को स्टाल आवंटन किया जाएगा। इसके बाद सीपीएस किशोरी लाल ने घिरथौली में 5 लाख की लागत से निर्मित होने वाले ओबीसी भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा रखी गई मांगों को चरणबद्ध रूप से पूर्ण करने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल , युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, नगर पंचायत बैजनाथ-पपरोला की अध्यक्ष कांता देवी , उपाध्यक्ष वेदना कुमारी , महिला कांग्रेस अध्यक्ष जमुना गोयल,अमित कपूर, मिलाप राणा, संजीव व्यास , रमेश चड्डा, मनोज कपूर , विकास राणा, महिंदर डोहरी, चम्पा चौधरी, राजकुमार , अमित कपूर, सचिन शर्मा , संसार राणा , जगदीश राणा , भंबो देवी , तहसीलदार रमन ठाकुर , अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव सूद, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राहुल धीमान, शरती शर्मा ,सहित मेला समिति के सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0