सपा के कार्यकर्तों में दिखा जोरदार जश्न ,लगाए पोस्टर

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी लीड के साथ बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। यूपी में सपा की लीड भारतीय जनता पार्टी से भी आगे है। समाजवादी पार्टी ने जहां 37 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है तो वहीं बीजेपी 32 सीटों पर आगे है।

Jun 4, 2024 - 15:13
Jun 4, 2024 - 16:17
 0  828
सपा के कार्यकर्तों  में दिखा जोरदार जश्न ,लगाए पोस्टर

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी लीड के साथ  बड़ी पार्टी बनकर उभर  रही है।  यूपी में सपा की लीड भारतीय जनता पार्टी से भी आगे है।  समाजवादी पार्टी ने जहां 37 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है तो वहीं बीजेपी 32 सीटों पर आगे है।  जिसके बाद सपा कार्यकर्ता बेहद उत्साहित दिख रहे हैं। .कन्नौज में सपा कार्यकर्तों  ने जश्न के दौरान अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताया है अगर कांग्रेस अपनी पूर्ण बहुमत INDIA गठबंधन को दे दे तो अखिलेश यादव देश के प्रधानमंत्री के रूप में नज़र आ सकते  हैं। 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से क़रीब 80 हजार वोटों की लीड बनाए हुए हैं। जिसके बाद सपा दफ़्तर में जश्न का माहौल देखने को भी मिला है और इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। सपा कार्यकर्तों  ने अखिलेश यादव ज़िंदाबाद के नारे भी लगाए हैं।  उनमें  खुशी का ज़बरदस्त माहौल दिख रहा है।  इसी बीच सपा का एक पोस्टर भी सामने आया है जिसमें अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री के रूप में लिखा गया है। 

 सपा के कार्यकर्ता ने लगाए पोस्टर 

ये पोस्टर सपा  के कार्यकर्ता रेहान खान द्वारा लगवाया  गया  है, जिसमें अखिलेश यादव को इंडिया गठबंधन का भावी प्रधानमंत्री बताते हुए उन्होंने  बधाई दी  है। समाजवादी पार्टी के शानदार प्रदर्शन ने ही सबको हैरान कर रखा  है। सपा यूपी की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है और देश में सबसे ज्यादा सांसदों वाली तीसरे नंबर की पार्टी के तौर पर दिख रही है। पहले नंबर पर बीजेपी और दूसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी है. 

 यूपी में इंडिया गठबंधन ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा था।  यूपी में सपा अध्यक्ष द्वारा 17 सीटें कांग्रेस को दी गई थी और 62 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने चुनाव लड़ा था। सपा 62 में 37 सीटों की लीड पर है।  ये अखिलेश यादव के लिए बड़ी कामयाबी  है। अखिेलेश की इस जीत के पीछे पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) नारे का भी असर काफी देखने को मिल रहा है, जिस तरह से इंडिया गठबंधन ने आरक्षण और संविधान बदलने को मुद्दा बनाया उसका असर नीचे तक जाता दिख रहा है. बसपा के वोटर्स भी इंडिया अलाइंस के साथ जाते दिखे हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0