दिल्ली दौरा फ्लॉप! सुक्खू पर जयराम का बड़ा हमला

जयराम ठाकुर ने सुक्खू के दिल्ली दौरे को विफल बताया। RDG मुद्दे पर केंद्र से टकराव पर सवाल, मुलाकातों को लेकर भी उठाए गंभीर सवाल।

Feb 13, 2026 - 15:41
 0  27
दिल्ली दौरा फ्लॉप! सुक्खू पर जयराम का बड़ा हमला

सुंदरनगर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिल्ली दौरे और रैवेन्यू डैफिसिट ग्रांट के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया है। सुंदरनगर में मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने दावा किया कि मुख्यमंत्री सुक्खू आरडीजी बंद होने के मामले को लेकर केंद्र के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी में हैं और इसी कानूनी मशबिरे के लिए उन्होंने दिल्ली में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से विशेष मुलाकात की है। जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के हितों की रक्षा करना जायज है, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र सरकार को कोसना और टकराव का रास्ता अपनाना प्रदेश के भविष्य के लिए घातक सिद्ध होगा।

नेता प्रतिपक्ष ने कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री को न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न ही जेपी नड्डा से मिलने का समय मिला, यहां तक कि उनकी ही पार्टी के प्रमुख नेता राहुल और प्रियंका गांधी ने भी उन्हें तवज्जो नहीं दी, जिससे उनकी दिल्ली यात्रा केवल एक विफल कवायद बनकर रह गई है। उन्होंने अपने कार्यकाल का उदाहरण देते हुए कहा कि जब उनके समय में आरडीजी रुकी थी, तब उन्होंने केंद्र के समक्ष शालीनता और मजबूती से पक्ष रखकर उसे बहाल कराया था जबकि वर्तमान सरकार केवल दोषारोपण की राजनीति कर रही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0