स्पैशल चाइल्ड हंट प्रतियोगिता : अब पूरे हिमाचल के दिव्यांगों को मिलेगा मंच, 2 फरवरी को ऑडिशन

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी के दौरान आयोजित होने वाली स्पैशल चाइल्ड हंट प्रतियोगिता में अब पूरे हिमाचल प्रदेश के दिव्यांग प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन 2 फरवरी को पड्डल स्थित टैनिस हॉल में आयोजित किए जाएंगे।

Jan 31, 2026 - 12:27
 0  54
स्पैशल चाइल्ड हंट  प्रतियोगिता  : अब पूरे हिमाचल के दिव्यांगों को मिलेगा मंच, 2 फरवरी को ऑडिशन

ब्यूरो। कांगड़ा अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी के अवसर पर सेरी मंच पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत पहली बार आयोजित की जा रही स्पैशल चाइल्ड हंट प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब इस प्रतियोगिता में पूरे हिमाचल प्रदेश से दिव्यांग प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।

इसके साथ ही इस वर्ष दिव्यांगजनों को महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए अलग से मंच प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने बताया कि स्पैशल चाइल्ड हंट प्रतियोगिता सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को ऑडिशन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

ऑडिशन 2 फरवरी को पड्डल स्थित युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के टैनिस हॉल में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्पैशल चाइल्ड हंट प्रतियोगिता के लिए अब तक 9 दिव्यांग प्रतिभागियों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य दिव्यांग समाज की कला, कौशल और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना है, ताकि उन्हें सांस्कृतिक मंच पर समान और सम्मानजनक अवसर मिल सके। स्पैशल चाइल्ड हंट मेला समिति की एक सराहनीय पहल है, जिसके माध्यम से प्रदेश के दिव्यांगजनों की प्रतिभा को पहचान और मंच प्रदान किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0