प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक हिमाचली को मिली बड़ी जिम्मेवारी
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता वर्तमान में प्रवक्ता पंडित अशोक हिमाचली को एक बार फिर बड़ी जिम्मेवारी मिली है।

सुमन महाशा। कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता वर्तमान में प्रवक्ता पंडित अशोक हिमाचली को एक बार फिर बड़ी जिम्मेवारी मिली है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा इनकी ताजपोशी हिमाचल प्रदेश के मीडिया कोऑर्डिनेटर के तौर पर हुई है।
इस मौके पर अशोक हिमाचली ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मुझे जो जिम्मेवारी मीडिया कोऑर्डिनेटर बना कर दी है उस जिम्मेवारी को मैं बखूबी निभाऊंगा। अपनी नियुक्ति के लिए अशोक हिमाचली ने एआईसीसी की नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया है।
उन्होंने कहा कि आज तक संगठन में मुझे जितने भी पद मिले हैं वह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिए हैं। उनका प्यार और आशीर्वाद हमेशा मुझ पर बना रहा है।
What's Your Reaction?






