एसडीएम कांगड़ा के सख्त निर्देश, सार्वजनिक संपत्तियों पर सभी तरह के अधिग्रहण जल्द हटाए जाएं

एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम ने सार्वजनिक संपत्तियों से सभी तरह के कब्जे हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि कांगड़ा शहर में सार्वजनिक संपत्तियों पर जगह-जगह लोगों द्वारा होर्डिंग और अन्य सामग्री लगाई गई है।

Nov 15, 2023 - 13:38
 0  234
एसडीएम कांगड़ा के सख्त निर्देश, सार्वजनिक संपत्तियों पर सभी तरह के अधिग्रहण जल्द हटाए जाएं

सुमन महाशा । कांगड़ा

एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम ने सार्वजनिक संपत्तियों से सभी तरह के कब्जे हटाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि कांगड़ा शहर में सार्वजनिक संपत्तियों पर जगह-जगह लोगों द्वारा होर्डिंग और अन्य सामग्री लगाई गई है। उन्होंने बताया सार्वजनिक दीवारों, खंबो, रोड और पेड़ों आदि पर लोगों द्वारा होर्डिंग और अन्य प्रचार सामग्री लगाई गई है जो नियमों के विरुद्ध है।

उन्होंने सभी तरह की इन सामग्रियों को सार्वजनिक संपत्तियों से तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति इन आदेशों का पालन नहीं करेगा उसके विरोध कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध जुर्माने सहित सजा का प्रावधान है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0