दो साल से सुक्खू सत्ता में हैं, वर्तमान हालात के ज़िम्मेदार वही हैं : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस लगभग दो साल से सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार चला रही है।

Sep 4, 2024 - 18:34
 0  180
दो साल से सुक्खू सत्ता में हैं, वर्तमान हालात के ज़िम्मेदार वही हैं : जयराम ठाकुर

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस लगभग दो साल से सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार चला रही है। लेकिन अपनी हर नाकामी का ठीकरा केंद्र सरकार और पूर्व की भाजपा की सरकार पर फोड़ते हैं। आज की वर्तमान स्थिति की जिम्मेदार सुखविंदर सिंह सुक्खू की वित्तीय नीतियां हैं जो प्रदेश के विकास और जनहितोन्मुखी न होकर मित्र हितोन्मुखी है। भाजपा ने भी पाँच साल सरकार चलाई। उस दौरान कोरोना जैसी महामारी को पूरी दुनिया ने झेला। सारी आर्थिक गतिविधियां बंद रही। लगभग दो साल चले इस दौर में भी एक भी कर्मचारी का एक बार भी वेतन देने में देरी नहीं हुई। आउट्स सोर्स से लेकर, पैरा वर्कर, रेग्युलर और कंट्रैक्चुअल कर्मचारी हो या कोई और किसी के वेतन से एक पैसे की कटौती भी नहीं की गई। 

विपरीत आर्थिक हालत के बाद भी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मज़बूत किया गया। यह सब इसलिए हुआ कि हमारी पूर्व की सरकार न जनहित के मुद्दों को प्रमुखता दी। इस दौरान लोगों के इलाज के लिए हिमकेयर जैसी योजनाएं प्रदेश के लोगों को समर्पित हुई। लेकिन सुक्खू सरकार ने सभी योजनाओं को बंद करना शुरू कर दिया। आज हिम केयर योजना का क्या हाल है? सहारा योजना का क्या हाल है? सामाजिक सुरक्षा पेंशन का क्या हाल है। शगुन, स्वावलंबन जैसी योजनाओं का क्या हाल है? पूर्व की भाजपा सरकार एक कल्याणकारी राज्य की तरह जनसेवा कर रही थी। वर्तमान सरकार के क्रिया कलाप किसी भी हाल में कल्याणकारी राज्य के कार्य नहीं कहते हैं। सरकार सिर्फ़ टैक्सेस बढ़ाने, सुविधाएं छीनने के काम में लगी है। वर्तमान वित्तीय हालत की ज़िम्मेदारी सुक्खू सरकार का वित्तीय कुप्रबंधन है, जिसका ख़ामियाज़ा प्रदेश के लोग उठा रहे हैं। 

कंगना पर सदन में की गई टिप्पणी अपमानजनक, माफ़ी मांगे मंत्री

नेता प्रतिपक्ष ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि सदन के अंदर कंगना पर की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण हैं। एक महिला सांसद के ऊपर औचित्यहीन टिप्पणी करना समझ के परे हैं। जो व्यक्ति अपना पक्ष रखने के लिए सदन में उपस्थित नहीं है। उसके बारे में ऐसी टिप्पणी करना सदन की मर्यादा के आचरण के विपरीत हैं। इस टिप्पणी के लिए उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0