ऊना की सारडा पंचायत में मिला संदिग्ध गुब्बारा, पुलिस अलर्ट

ऊना के चिंतपूर्णी क्षेत्र की सारडा पंचायत में पेड़ से लटका संदिग्ध गुब्बारा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, इलाके में सतर्कता बढ़ाई।

Feb 7, 2026 - 19:53
 0  45
ऊना की सारडा पंचायत में मिला संदिग्ध गुब्बारा, पुलिस अलर्ट

ऊना। चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सारडा पंचायत के चाबाग गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक पेड़ से लटका हुआ संदिग्ध गुब्बारा देखा। हरे और सफेद रंग के इस बड़े गुब्बारे पर अंग्रेज़ी के बड़े अक्षरों में पीआईए लिखा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चिंतपूर्णी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए गुब्बारे को सावधानीपूर्वक पेड़ से नीचे उतारा।

इस दौरान आसपास के क्षेत्र को सतर्कता के तौर पर सुरक्षित रखा गया। पुलिस ने संदिग्ध गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि यह गुब्बारा हवा के तेज़ रुख के चलते सीमावर्ती क्षेत्रों से बहकर यहां तक पहुंचा हो सकता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गुब्बारे की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इससे किसी प्रकार का सुरक्षा खतरा नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0