ऊना : रेलवे ट्रैक मौत मामले में 4 पर केस
ऊना के अंब में रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत के मामले में 4 लोगों पर केस दर्ज। मानसिक प्रताड़ना के आरोप, पुलिस जांच जारी।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो । ऊना
पुलिस थाना अम्ब के तहत एक युवक की मौत के मामले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दर्ज एफआईआर के अनुसार शिकायतकर्त्ता ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को ससुराल पक्ष द्वारा कथित रूप से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत में बताया गया कि युवक की शादी वर्ष 2024 में हुई थी। वह ऊना में नौकरी करता था, जबकि उसकी पत्नी चंडीगढ़ में निजी क्षेत्र में कार्यरत थी। आरोप है कि पिछले कुछ महीनों से पत्नी का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं था और उसे कथित तौर पर नजरअंदाज किया जा रहा था।
शिकायत में यह भी कहा गया कि मोबाइल फोन में कथित आपत्तिजनक चैट मिलने के बाद विवाद और बढ़ गया। शिकायतकर्त्ता के अनुसार इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने युवक के साथ कथित रूप से मारपीट की और उसे लगातार धमकियां दीं, जिससे वह मानसिक तनाव में रहने लगा। आरोप है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर 7 मार्च 2026 को सुबह करीब 8 बजे युवक ने करलूही के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0