हरोली उत्सव 2026 के लिए ऑडिशन शुरू, मौका न चूकें
हरोली उत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन शुरू, कलाकारों को मिलेगा मंच, 11 से 14 अप्रैल तक होगा आयोजन।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। ऊना
राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने वाले कलाकारों के लिए ऑडिशन सोमवार को लता मंगेशकर भवन समूरकलां में शुरू हुए। पहले दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 25 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया मंगलवार, 7 अप्रैल को भी जारी रहेगी। इच्छुक कलाकार सुबह 11 बजे से ऑडिशन में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि हरोली उत्सव-2026 का आयोजन 11 से 14 अप्रैल तक सोमभद्रा नदी तट हरोली मैदान रोड़ा में किया जाएगा। उत्सव के दौरान सांस्कृतिक संध्याओं में चयनित कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा।
इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय हरोली में आवेदन कर सकते हैं या ई-मेल के माध्यम से भी अपनी एंट्री भेज सकते हैं। ऑडिशन के दिन मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। वहीं, नामी कलाकारों और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ऑडिशन से छूट दी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0