T20 WC 2026: जीत के बावजूद बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11!

T20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव तय। बुमराह की वापसी से सिराज-अर्शदीप में से एक बाहर हो सकता है।

Feb 9, 2026 - 14:11
 0  135
T20 WC 2026: जीत के बावजूद बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11!

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव

नई दिल्ली । टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज जीत के साथ किया है. पहले मैच में सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम इंडिया ने अमेरिका को 29 रनों से हराया था। कप्तान सूर्या का बल्ला जमकर बोला था, तो टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन भी लाजवाब रहा था। मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 29 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए थे. वहीं, अर्शदीप सिंह भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे. हालांकि, जीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव होना तय माना जा रहा है।

जीत के बावजूद बदलेगी प्लेइंग 11?
नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच में भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव होना तो तय लग रहा है. बीमार होने की वजह से पहला मैच मिस करने वाले जसप्रीत बुमराह दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में रंग जमाते हुए दिखाई दे सकते हैं. अब अगर बुमराह की वापसी होती है, तो सिराज और अर्शदीप सिंह में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। मगर टीम मैनेजमेंट के सामने बड़ा सवाल यह होगा कि सिराज-अर्शदीप में से बाहर किसे किया जाए. सिराज ने पिछले मैच में कमाल की गेंदबाजी की थी, तो अर्शदीप भी कप्तान के भरोसे पर एकदम खरे उतरे थे।

अभिषेक के खेलने पर सस्पेंस
अमेरिका के खिलाफ मिली जीत के बाद ऐसी खबरें आई थीं कि बुमराह के बाद अभिषेक शर्मा की तबीयत भी नहीं है. अभिषेक पूरी तरह से फिट हुए हैं या नहीं इसको लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है. टीम मैनेजमेंट अभिषेक को लेकर कोई रिस्क भी नहीं लेना चाहेगा। यही वजह है कि नामीबिया के खिलाफ अगर बाएं हाथ का बैटर खेलने के लिए फिट नहीं हो पाता है, तो उनकी जगह पर संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है।

नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
ईशान किशन, अभिषेक शर्मा/संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह/मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0