RR vs CSK: गुवाहाटी में जडेजा बनाम सैमसन: नई टीमों में दिखेगा दम
IPL 2026 में RR vs CSK का मुकाबला गुवाहाटी में, बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिच पर हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद, जानें पूरी पिच रिपोर्ट।
आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सोमवार को गुवाहाटी में खेला जाएगा। इस बार आरआर और सीएसके मैच काफी अहम है, क्योंकि इस बार रविंद्र जडेजा राजस्थान के लिए और संजू सैमसन सीएसके के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में दोनों ही टीमों एक-दूसरे के खिलाफ जीतने की हर मुमकिन कोशिश करने वाली है।
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। हालांकि शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिलेगी, जिससे बल्लेबाजों को पावरप्ले में रन बनाना आसान नहीं होगा। पिच पर नमी भी है, जिससे गेंदबाजों को ज्यादा से ज्यादा समय तक स्विंग भी मिल सकती है। हालांकि यहां काफी हाई स्कोरिंग मुकाबले देखे गए हैं और इस बार भी ऐसी उम्मीद है।
चेन्नई सुपर किंग्स— संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, नूर अहमद, अकील हुसैन, मैट हेनरी, खलील अहमद, कार्तिक शर्मा, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, एमएस धोनी।
राजस्थान रॉयल्स— यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0