22 जून को टांडा फायरिंग रेंज के पास जाना पड़ सकता है भारी! प्रशासन ने जारी की बड़ी चेतावनी

कांगड़ा प्रशासन ने 22 जून को टांडा फायरिंग रेंज में सैन्य फायरिंग अभ्यास के दौरान लोगों को क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी है। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के गांवों के निवासियों और पशुपालकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Jun 19, 2026 - 21:42
 0  27
22 जून को टांडा फायरिंग रेंज के पास जाना पड़ सकता है भारी! प्रशासन ने जारी की बड़ी चेतावनी

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

धर्मशाला, 19 जून।

कांगड़ा प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टांडा फायरिंग रेंज के आसपास रहने वाले ग्रामीणों और पशुपालकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। सहायक आयुक्त कांगड़ा ने जानकारी दी कि भारतीय सैन्य पुलिस द्वारा 22 जून को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक टांडा फायरिंग रेंज में फायरिंग अभ्यास किया जाएगा।

प्रशासन ने फायरिंग रेंज के निकटवर्ती गांव कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान फायरिंग रेंज और आसपास के क्षेत्रों में जाने से बचें। साथ ही अपने पालतू पशुओं को भी इस क्षेत्र से दूर रखें।

अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि वे स्वयं सतर्क रहें और अन्य लोगों को भी इस संबंध में जागरूक करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या संभावित खतरे से बचा जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम केवल जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0