देहरा में लड़ाई चुनावी नहीं बल्कि विकास की है

भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर देहरा में विकास की कमी और चुनावी राजनीति के आरोप लगाए।

Jul 4, 2024 - 16:37
Jul 4, 2024 - 16:46
 0  747
देहरा में लड़ाई चुनावी नहीं बल्कि विकास की है

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल 

देहरा से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि सुक्खू ने अगर 15 महीनों में देहरा में विकास किया होता तो आज न उपचुनाव होता और न ही सुक्खू को अपनी पत्नी की जीत की चिंता करनी पड़ती। उन्होंने कहा कि चुनाव विश्वास ओर काम के द्वारा जीते जाते हैं। लोगों को डरा-धमकाकर और जोर अजमाइश से नहीं। उन्होंने कहा कि देहरा की जनता पहले भी उनके साथ थी तथा अब भी मेरे साथ है। जनता जानती है देहरा में उपचुनाव की स्थिति क्यों पैदा हुई, जो विकास के दावे मुख्यमंत्री सुक्खू आज देहरा की जनता से कर रहे हैं। अगर यही दावे उन्होंने उनकी मांगों के समय किए होते तो आज उपचुनावों के हालात पैदा नहीं होते।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी को आज देहरा में अपना मायका याद आ रहा है। 15 महीने पहले उन्हें अपने मायके की याद क्यों नही आई, इससे पहले क्यों उन्होंने अपने पति सुक्खू से देहरा में विकास की बात नहीं की, क्या आज चुनाव लडऩे के बहाने यह राजनीतिक स्टंट खेला जा रहा है। होशियार सिंह ने कहा कि सुक्खू की छल की राजनीति ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है। देहरा की जनता भोलीभाली जरूर है, परंतु नासमझ नहीं जो वे सुक्खू सरकार के बहकावे में आ जाएगी। उन्होंने कहा कि आज देहरा में लड़ाई चुनावी नहीं है, बल्कि देहरा के मान-सम्मान और यहां के विकास को लेकर है। भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने कहा कि राजनीतिक महत्त्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी आजकल देहरा में जमीन तलाश कर रहे हैं। देहरा की चिंता ऐसे व्यक्तियों को करने की जरूरत नहीं जिन्हें प्रदेश भर में तालाबंदी और संस्थानों को बंद करने वाली सरकार के रूप में जाना जाता हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0