पूरे प्रदेश और देश की जनता लेगी मंडी की बेटी के अपमान का बदला : जयराम ठाकुर
भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत को लेकर कांग्रेस नेत्री द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर जहां चुनाव आयोग ने नोटिस जारी करते हुए संज्ञान लिया है। भाजपा भी कांग्रेस के खिलाफ इस मुद्दे को चुनावों में बड़ा हथियार बनाने जा रही है। भाजपा ने बुधवार को महिला सम्मान को लेकर कांग्रेस के खिलाफ रोष रैली निकालते हुए सडक़ों पर उतर कर इसकी शुरुआत कर दी है।

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल
भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत को लेकर कांग्रेस नेत्री द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर जहां चुनाव आयोग ने नोटिस जारी करते हुए संज्ञान लिया है। भाजपा भी कांग्रेस के खिलाफ इस मुद्दे को चुनावों में बड़ा हथियार बनाने जा रही है। भाजपा ने बुधवार को महिला सम्मान को लेकर कांग्रेस के खिलाफ रोष रैली निकालते हुए सडक़ों पर उतर कर इसकी शुरुआत कर दी है। लोकसभा चुनावों में भाजपा इस मुद्दे को प्रदेश की चारों सीटों पर महिला मतदाताओं को अपने साथ करने का प्रयास करेगी।
इस रोष रैली के बहाने भाजपा ने मंडी सीट पर अब चुनावी उदघोष भी कर दिया है। इस रोष रैली में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। रोष रैली में कंगना के पिता अमरदीप सिंह रणौत भी शामिल हुए। रैली में भाजपा के मंडी व कुल्लू जिला के सभी विधायक, विधानसभा प्रत्याशी और अन्य नेता शामिल रहे।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि महिलाओं का अपमान करने वाली कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वे कभी नारी शक्ति का सम्मान नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कंगना का नहीं बल्कि पूरे महिला समाज और प्रदेश व देश भर की महिला शक्ति को अपमान किया है। इसका हिसाब कांग्रेस से महिला शक्ति लोक सभा चुनाव के दौरान करेगी। मंडी की बेटी के अपमान का बदला न सिर्फ मंडी, बल्कि पूरे प्रदेश और देश की जनता लेगी। इस संदर्भ में महिला आयोग के माध्यम से चुनाव आयोग को भी शिकायत दी गई है।
What's Your Reaction?






