हमीरपुर अंडर-19 वर्ग एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का ट्रायल रविवार को अमतर नादौन में -"अनिल भाटिया"

पुरुषों की अंतर जिला एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हमीरपुर के संभावित खिलाड़ियों का ट्रायल 30 जून को नादौन में आयोजित किया जाएगा।

Jun 25, 2024 - 22:25
 0  234
हमीरपुर अंडर-19 वर्ग एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का ट्रायल रविवार को अमतर नादौन में -"अनिल भाटिया"

रूहानी नरयाल। नादौन 

आने वाले दिनों में आयोजित होने जा रही पुरुषों की अंतर जिला एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला हमीरपुर के संभावित खिलाड़ियों के लिए ट्रायल का आयोजन नादौन में किया जा रहा है। हमीरपुर क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव अनिल भाटिया ने बताया कि अंडर-19 वर्ग पुरुषों की इस प्रतियोगिता के लिए रविवार 30 जून को अटल बिहारी वाजपेई क्रिकेट स्टेडियम अमतर नादौन में ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुबह 9:30 बजे से यह प्रक्रिया आरंभ होने जा रही है। उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से आग्रह किया है कि वह अपनी पूरी किट सहित स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से पूर्व पहुंचना सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0