ब्रेकिंग: ट्रंप ने भारत पर लगाया तेल प्रतिबंध, मोदी का पलटवार

ट्रंप ने रूसी तेल खरीद पर भारत पर सेकेंडरी प्रतिबंध लगाए, फेज-2 और फेज-3 की चेतावनी दी। पीएम मोदी बोले- किसानों व छोटे उद्योगों के हितों से समझौता नहीं।

Sep 4, 2025 - 12:25
Sep 4, 2025 - 12:45
 0  18
ब्रेकिंग: ट्रंप ने भारत पर लगाया तेल प्रतिबंध, मोदी का पलटवार
source-google

वॉशिंगटन/नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूसी तेल खरीदने को लेकर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यह केवल “फेज-1” है और आगे “फेज-2” तथा “फेज-3” की कार्रवाई भी हो सकती है। ट्रंप ने कहा कि इन प्रतिबंधों से रूस को “सैकड़ों अरब डॉलर” का नुकसान हुआ है।

यह बयान ट्रंप ने 3 सितंबर को व्हाइट हाउस में पोलैंड के राष्ट्रपति कारो नावरॉकी से मुलाकात के दौरान दिया। जब एक पोलिश पत्रकार ने पूछा कि रूस के खिलाफ कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया गया, तो ट्रंप ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
“भारत पर सेकेंडरी प्रतिबंध लगाना कोई कार्रवाई नहीं है क्या? यह रूस को सैकड़ों अरब डॉलर का नुकसान पहुंचा चुका है। और अभी फेज-2 और फेज-3 बाकी हैं।”

भारत को पहले ही चेतावनी
ट्रंप ने दावा किया कि भारत को पहले ही आगाह कर दिया गया था। उन्होंने कहा,
“दो हफ्ते पहले ही मैंने कहा था कि अगर भारत रूसी तेल खरीदेगा तो बड़ी मुश्किल होगी। और अब वही हुआ है।”

भारी टैरिफ का ऐलान
ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 25% रेसिप्रोकल टैरिफ और रूसी तेल की खरीद पर अतिरिक्त 25% शुल्क लगाया है। यानी कुल मिलाकर 50% का पैकेज 27 अगस्त से लागू हो चुका है।

मोदी का करारा जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की इस कार्रवाई पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। मोदी ने साफ कहा कि भारत अपने किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्योगों के हितों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा।
“हमारे घरेलू हित सर्वोपरि हैं। दबाव बढ़ सकता है, लेकिन हम इसे सहन करेंगे,” पीएम मोदी ने कहा।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह विवाद भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव पैदा कर सकता है, जबकि रूस-भारत ऊर्जा सहयोग पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0