जेओए आईटी भर्ती प्रकरण में विजिलेंस रिपोर्ट मिलने के बाद उमा आजाद हुई गिरफ्तार

जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 में विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला कर्मी उमा आजाद को मंगलवार देर शाम को गिरफ्तार किया है।

Feb 15, 2024 - 12:42
 0  378
जेओए आईटी भर्ती प्रकरण में विजिलेंस रिपोर्ट मिलने के बाद उमा आजाद हुई गिरफ्तार

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल 

जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 में विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला कर्मी उमा आजाद को मंगलवार देर शाम को गिरफ्तार किया है। उमा आजाद सचिवालय क्लर्क भर्ती के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रही थीं। जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 में गिरफ्तारी के बाद अदालत ने उमा आजाद को तीन दिन के पुलिस रिमांड भेजा है। अब आरोपी महिला कर्मी को 15 फरवरी को अदालत में पेश किया जाएगा। प्रदेश के हजारों युवाओं ने जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 की भर्ती परीक्षा को पास किया था। हालांकि, मामला हाई कोर्ट में चला गया, जिससे भर्ती का अंतिम परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुआ है। जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 में विजिलेंस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला कर्मी उमा आजाद से पहले विजिलेंस ने उमा आजाद के छोटे बेटे निखिल आजाद और आयोग के सचिव रहे आरोपी डा. जितेंद्र कंवर के चालक जयचंद को गिरफ्तार किया था। इन पर आरोप है कि इस परीक्षा का प्रश्न पत्र भी लीक हुआ था और इन्हें परीक्षा से पूर्व सभी सवालों के बारे में पता था। पेपर लीक मामले में विभिन्न पोस्ट कोड में फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद विजिलेंस ने कार्रवाई तेज कर दी है। विजिलेंस ने अब पोस्ट कोड 817 में आरोपी महिला कर्मी को गिरफ्तार किया है। डीआईजी विजिलेंस राहुल नाथ का कहना है कि विजिलेंस ने पेपर लीक मामले में कार्रवाई करते हुए पोस्ट कोड 817 में आरोपी महिला कर्मी उमा आजाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला कर्मी को अदालत में पेश करने पर तीन दिन पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए हैं। अब आरोपी महिला कर्मी उमा आजाद को 15 फरवरी को अदालत में पेश किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0