ऊना में किराना दुकान से नशे का भंडाफोड़, तस्कर गिरफ्तार

ऊना के टाहलीवाल में किराना दुकान की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार का भंडाफोड़, जम्मू निवासी तस्कर गिरफ्तार, अफीम-चरस सहित नकदी बरामद।

Feb 16, 2026 - 15:52
 0  198
ऊना में किराना दुकान से नशे का भंडाफोड़, तस्कर गिरफ्तार

ऊना । जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। टाहलीवाल बाजार में एक किराना दुकान पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थों की खेप सहित भारी नकदी बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने जम्मू निवासी दुकानदार को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गुप्त सूचना पर रात में दी दबिश
पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि टाहलीवाल स्थित एक किराना स्टोर में अवैध नशे का व्यापार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही SIU प्रभारी सुनील संख्यान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। शनिवार रात टीम ने अचानक दुकान पर छापा मारा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

बरामदगी का विवरण
तलाशी के दौरान आरोपी दुकानदार अनिल शर्मा (निवासी जिला रियासी, जम्मू) के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री बरामद हुई। अफीम 94 ग्राम, चरस 36 ग्राम, भुक्की 228 ग्राम और नकदी: 40,000 रुपये (ड्रग मनी होने का संदेह) और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामग किया गया। 

पुराना अपराधी है आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से यहां दुकान चला रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि वह पहले भी चरस तस्करी के आरोप में जेल की सजा काट चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने फिर से किराना व्यापार की आड़ में यह काला कारोबार शुरू कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0