हमीरपुर गेस्ट हाउस में छापा, 3 महिलाएं रेस्क्यू

हमीरपुर में गेस्ट हाउस पर पुलिस छापेमारी, एस्कॉर्ट सर्विस का भंडाफोड़, 3 महिलाएं रेस्क्यू, 3 पुरुष हिरासत में, जांच जारी।

Apr 9, 2026 - 21:43
 0  36
हमीरपुर गेस्ट हाउस में छापा, 3 महिलाएं रेस्क्यू

रोज़ाना हिमाचल ब्यूरो। ऊना 
जिला मुख्यालय के हमीरपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के चलते बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया है। यह छापेमारी एसआईयू (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) द्वारा वीरवार को खुफिया सूचना के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को इनपुट मिला था कि उक्त गेस्ट हाउस में अवैध रूप से एस्कॉर्ट सर्विस चलाई जा रही है। इसके बाद एसआईयू ने एक नकली ग्राहक भेजकर स्थिति की पुष्टि की। पुष्टि होने पर एसएचओ गौरव भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं और तीन पुरुषों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया है, जबकि तीनों पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सचिन हिरेमठ भी मौके पर पहुंचे और पूरी कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गेस्ट हाउस संचालकों से भी पूछताछ की जाएगी और उनके रिकॉर्ड की जांच की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0