चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भीड़, बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था

चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को भारी भीड़ उमड़ी। बारिश के बावजूद भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं, प्रशासन ने बेहतर व्यवस्था बनाए रखी।

Mar 29, 2026 - 16:11
 0  18
चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भीड़, बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। चिंतपूर्णी 
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही भक्तों का सैलाब मां के दरबार में उमड़ पड़ा और दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गईं। स्थिति यह रही कि श्रद्धालुओं की डबल लाइनें मेन बाजार को भी पार कर गईं।रविवार को बीच-बीच में हुई बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई। 
दूर-दराज़ से आए भक्त बारिश की परवाह किए बिना मां के जयकारे लगाते हुए कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे और माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा कर्मी और होमगार्ड के जवानों ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाने और भीड़ को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाई। मंदिर प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0