ऊना में ठेके पर लूट, सेल्समैन को बनाया बंधक

ऊना के त्यूड़ी में नकाबपोश युवकों ने ठेके पर लूट की। सेल्समैन को बंधक बनाकर 35 हजार नकदी, शराब व मोबाइल लेकर फरार।

Apr 25, 2026 - 11:52
 0  144
ऊना में ठेके पर लूट, सेल्समैन को बनाया बंधक

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। ऊना   
जिला ऊना के त्यूड़ी गांव में लूट की वारदात सामने आई है, जहां चार नकाबपोश युवकों ने शराब के ठेके पर धावा बोलकर सेल्समैन को बंधक बना लिया और नकदी, शराब की बोतलें व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चनौर (डाडासीबा, कांगड़ा) निवासी विनोद कुमार त्यूड़ी स्थित ठेके पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। वीरवार रात करीब पौने 11 बजे वह दुकान का हिसाब कर रहा था, तभी मोटरसाइकिल और स्कूटी पर सवार चार युवक वहां पहुंचे। सभी ने अपने चेहरे ढके हुए थे और बीयर की मांग की।

जैसे ही सेल्समैन बीयर निकालने के लिए मुड़ा, दो युवक अंदर घुस आए। एक ने धारदार हथियार दिखाकर उसे धमकाया, जबकि दूसरे ने उसे कुर्सी पर बैठाकर काबू में रखा। इस दौरान तीसरे युवक ने गल्ले से करीब 35 हजार रुपये, आठ बोतलें शराब और मोबाइल फोन लूट लिया। चौथा युवक बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है। इलाके में घटना के बाद दहशत का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0