ऊना अस्पताल में लैब कर्मियों की हड़ताल, वेतन न मिलने से नाराज़गी

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में क्रस्ना लैब कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला, विरोध में तीन घंटे की हड़ताल, मरीजों को झेलनी पड़ी परेशानी।

Feb 10, 2026 - 20:51
 0  135
ऊना अस्पताल में लैब कर्मियों की हड़ताल, वेतन न मिलने से नाराज़गी

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में क्रस्ना लैब के कर्मचारियों को पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है। इसके विरोध में गुस्साए कर्मचारियों ने मंगलवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे की हड़ताल की। इस दौरान अस्पताल में जांच करवाने आए मरीजों को कुछ समय तक असुविधाओं का सामना करना पड़ा।

मुख्यमंत्री निदान योजना के तहत रोगियों को सस्ती और सुलभ जांच सुविधा उपलब्ध कराने का दावा किया जाता है, लेकिन इस योजना से जुड़े कर्मचारी आज खुद आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए कर्मचारियों के सामने किराया, राशन और परिवार के पालन-पोषण जैसी बुनियादी समस्याएं खड़ी हो गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0