चिंतपूर्णी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, अब घर पहुंचेगा ई-चालान

Mar 30, 2026 - 17:12
Mar 30, 2026 - 17:13
 0  108
चिंतपूर्णी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, अब घर पहुंचेगा ई-चालान

Videos

View All
शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान सोलन में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 41.22 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद सोलन में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 41.22 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद मंडी के टांडू में 200 फीट ऊंचाई पर बिजली की तारों में फंसा पैराग्लाइडर, बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन मंडी के टांडू में 200 फीट ऊंचाई पर बिजली की तारों में फंसा पैराग्लाइडर, बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। चिंतपूर्णी
आधुनिक इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) को अब चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र में भी लागू किया जा रहा है। इस प्रणाली के शुरू होने से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान अब स्वतः कटकर सीधे उनके घर पहुंचेंगे। सोमवार को डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने चिंतपूर्णी मंदिर परिसर से लेकर मुख्य बैरियर तक का दौरा कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

डीएसपी ने बताया कि आईटीएमएस कैमरे अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगे, जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान कर स्वचालित रूप से चालान जारी करेंगे। यह चालान वाहन मालिक के पते पर भेजा जाएगा। पुलिस के अनुसार मुख्य बैरियर चिंतपूर्णी, ओल्ड बस स्टैंड, तलवाड़ा बाईपास सहित कई प्रमुख स्थानों पर निगरानी कैमरे लगाए जाएंगे, जबकि सप्त देवी मंदिर के पास और भंरवाई से आगे ऊना-कांगड़ा सीमा पर भी आईटीएमएस कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इस व्यवस्था के लागू होने से न केवल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि असामाजिक गतिविधियों पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0