बज्रेश्वरी मंदिर में माता जयंती पर उपाध्यक्ष एचआरटीसी ने लिया आशीर्वाद
कांगड़ा के बज्रेश्वरी माता मंदिर में जयंती श्रद्धा से मनाई गई। एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने दर्शन कर प्रदेश की सुख-शांति की कामना की।
कांगड़ा। विश्व प्रसिद्ध बज्रेश्वरी माता मंदिर कांगड़ा में माता की जयंती का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारियों द्वारा भव्य जागरण किया गया, जिसमें देर रात तक माता के जयकारे गूंजते रहे। जयंती के मौके पर दिनभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता बज्रेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुंचे।
इस अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा भी बज्रेश्वरी मंदिर पहुंचे और माता के चरणों में शीश नवाया। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी ने उनसे विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। अजय वर्मा ने कहा कि माता का आशीर्वाद प्रदेश के सभी लोगों पर बना रहे, यही उनकी कामना है। उन्होंने कहा कि माता बज्रेश्वरी की कृपा से समाज में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
इससे पूर्व उपाध्यक्ष एचआरटीसी अजय वर्मा मटौर में बाबा बर्फानी क्लब द्वारा नशे के खिलाफ आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। खेल युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ-साथ सकारात्मक दिशा भी देते हैं। इस मौके पर उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0