धर्मशाला के थाथरी गांव पहुंचे विक्रमादित्य सिंह, तीन सड़कों का किया निरीक्षण 

लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्या सिंह ने शुक्रवार को धर्मशाला विधान सभा क्षेत्र के दूर-दराज क्षेत्र के थाथरी गांव का दौरा किया।

Dec 22, 2023 - 21:12
 0  405
धर्मशाला के थाथरी गांव पहुंचे विक्रमादित्य सिंह, तीन सड़कों का किया निरीक्षण 
धर्मशाला के थाथरी गांव पहुंचे विक्रमादित्य सिंह, तीन सड़कों का किया निरीक्षण 

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मुनीश धीमान। धर्मशाला 

लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्या सिंह ने शुक्रवार को धर्मशाला विधान सभा क्षेत्र के दूर-दराज क्षेत्र के थाथरी गांव का दौरा किया। मंत्री, वरिष्ठ लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ थाथरी गांव पहुंचे। लोगों के मुताबिक थाथरी गांव में पहली बार मंत्री के पहुंचने से लोगों में खुश थे।  लोक निर्माण मंत्री ने गांव के लोगों से भेंट की और उनकी समस्याओं को भी सुना।
विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को धर्मशाला विधान सभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत  तीन सड़कों के विस्तार एवं सुधार कार्य निरीक्षण किया और विभाग को सड़क कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये। उन्होंने कहा कि धर्मशाला विधान सभा क्षेत्र के धर्मशाला, मैक्लोडगंज, भागसूनाग और धौलाधार के साथ लगते क्षेत्र में आकर्षक पर्यटक स्थल हैं। वर्ष में दुनिया भर से पर्यटक यहां पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि इन स्थानों को भी बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है।
लोक निर्माण मंत्री ने धर्मशाला के साथ लगते सांबर लाहड़ से थाथरी गांव तक साढ़े 3 करोड़ से सड़क के सुधार कार्य का निरीक्षण किया। इस सडक के विस्तार और सुधार कार्य से धर्मशाला के अंतिम गांव की  450 आबादी लाभान्वित होगी। उन्होंने कोतवाली बाजार वया खड़ा डंडा मार्ग , हीरू , दसालनी से भागसूनाग सड़क  के विस्तार कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में बेहतर आवाजाही के लिये  5 करोड 14 लाख से सड़क का विस्तार और सुधार किया जा रहा है।
लोक निर्माण मंत्री ने दाड़नू से वाया इन्द्रू नाग से बंगोटू सड़क के विस्तार और सुधार कार्य पर भी साढ़े 5 लाख रुपये व्यय किये जा रहे हैं। साढ़े 5 किलो मीटर लम्बी सड़क से लगभग 1500 लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तीनों  सड़कों का कार्य एक वर्ष में पूर्ण करने के निर्देश 
 दिए।

एक वर्ष में बनेगा हार जलाड़ी पुल 
लोक निर्माण मंत्री ने गुरुवार देर शाम कांगड़ा विधान सभा क्षेत्र में बनेर खड्ड पर बनने बाले पुल के कार्य का भी निरीक्षण किया। मंत्री देर रात लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचे। साढ़े 3 करोड़ की लागत से 104 मीटर स्पेन पुल का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने  विभाग को आदेश दिये कि गुणवत्ता और समयबद्धता को ध्यान में रखकर निर्माण को पूरा करवाया जाये। उन्होंने कहा कि नवंबर 2024 में, वे स्वयं इस पुल को जनता को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से हार, राह, जलाड़ी, बलोल, खरट तथा राजल गांव के 8 हजार लोग लाभान्वित होंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0