मलेशिया में भारतीयों और चीन के लिए वीजा फ्री एंट्री, वियतनाम भी कर सकता है घोषणा
1 दिसंबर से थाईलैंड- श्रीलंका के बाद मलेशिया भी अब वीजा फ्री एंट्री की शुरुआत करने वाली है।

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल
1 दिसंबर से थाईलैंड- श्रीलंका के बाद मलेशिया भी अब वीजा फ्री एंट्री की शुरुआत करने वाली है। यदि आप घूमने का प्लान बना रहे हैं,तो इन विदेशी देश को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
दुनियाभर के कुछ देश पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपने यहां कई तरह के प्रोग्राम चला रहे हैं, कुछ फ्लाइट में डिस्काउंट दे रहा है, तो कुछ घूमने के लिए मजेदार ऑफर दे रहा है। कई देशों ने लोगों को फ्री वीजा देने की शुरुआत की है। श्रीलंका ने सबसे पहले फ्री वीजा की शुरुआत की थी, इसी को देखते हुए थाईलैंड, फिर वियतनाम और अब मलेशिया भी इस लिस्ट में शामिल हो चुका है।
मलेशिया ने भारत के लोगों को वीजा फ्री एंट्री देने की घोषणा की है, मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने कहा कि भारत के साथ- साथ चीन के नागरिक मलेशिया में 30 दिनों के लिए वीजा फ्री रह सकते हैं। इस दौरान यात्री बिना किसी वीजा के घूम- फिर सकते हैं।
What's Your Reaction?






