हेटमायर का तूफान! वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को रौंदा

वेस्टइंडीज ने सुपर 8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया। शिमरोन हेटमायर की तूफानी पारी और मोती की गेंदबाजी से मिली बड़ी जीत।

Feb 24, 2026 - 00:04
 0  36
हेटमायर का तूफान! वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को रौंदा

वेस्टइंडीज की टीम ने धमाकेदार अंदाज में सुपर 8 में अपना आगाज किया है. टीम ने अपने पहले ही मैच में जिम्बाब्वे को 107 रनों के बड़े अंतर से हराया. इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल की तरफ बड़ा कदम बढ़ा दिया है. इस मैच में टीम के लिए शिमरोन हेटमायर और गुडाकेश मोती हीरो बनकर सामने आए. हेटमायर ने इस मैच में 34 गेंदों का सामना करते हुए 85 रनों की पारी खेली। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की. टीम ने पहली पारी में 20 ओवर खेले और 6 विकेट के नुकसान पर 254 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी जिम्बाब्वे की टीम 147 रन ही बना पाई। 

वानखेड़े में आया शिमरोन हेटमायर का तूफान
वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने इस मैच में शुरुआत से ही गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाना शुरू कर दिया था. टीम के लिए शिमरोन हेटमायर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इसी के साथ वो इस मैच में वेस्टइंडीज के लिए टी20 विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने महज 19 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. इसके अलावा रोवमन पॉवेल ने भी इस मैच में अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 35 गेंदों का सामना करते हुए 59 रनों की आतिशी पारी खेली। 

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप
जिम्बाब्वे के बल्लेबाज इस मैच में लय में नजर नहीं आए. बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम की बल्लेबाजी शुरुआत से ही लड़खड़ा गई. 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 94 रन के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद से ही टीम की हार लगभग तय नजर आ रही थी. अंतिम ओवरों में टीम के लिए ब्रेड इवांस ने एक धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने 21 गेंदों का सामना करते हुए 43 रन बनाए और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0